सोनभद्र, जनवरी 9 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के अरझट गांव में शुक्रवार को कुएं में डूबने एक तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवा दिया। बभनी थाना क्षेत्र के अरझट गांव निवासीतीन वर्षीय सूर्यांश पुत्र बबलू निवासी की कुएं में डूबने से मौत हो गई। वह शुक्रवार के दिन में 11 बजे घर के पास खेल रहा था और खेलते खेलते घर के बगल में बने कूंए में गिर गया। घर के लोगों को पता नहीं चला। एक घंटे बाद जब घर वाले सूर्यांश को खोजने लगे तो उसका उतराया हुआ शव कुएं में मिला। आनन-फानन में कुएं से निकाला गया तब तक उसकी मौत हो गई थी। बालक की मां प्रतिमा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घटना की सूचना ग्राम प्रधान ने बभनी थाने को दी। सूचना प...