नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- गुरुग्राम के सोहना में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि घर पर खेल रही एक 6 साल की एक बच्ची की अलमारी के नीचे दबकर मौत हो गई। घटना सोमवार शाम को तब हुई जब बच्ची अलमारी के दरवाजे पर खेल-खेल में झूल रही थी। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वार्डरोब बच्ची के ऊपर ही गिर गया। इस घटना में बच्ची को गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।दरवाजे पर झूल रही थी तभी हादसा गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि सोहना में अपने घर पर अलमारी के नीचे दब जाने से छह साल की दीपांशी की मौत हो गई। दीपांशी अलमारी के दरवाजे पर झूल रही थी तभी अलमारी उस पर गिर गई। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। परिजन आनन फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दीपांशी अपने परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.