मैनपुरी, दिसम्बर 5 -- कुसमरा। नगर में आयोजित एक शादी कार्यक्रम में आई महिला का बच्चा खेलते-खेलते भटक गया और यादव नगर चौराहे पर पहुंच गया। चौराहे पर रोते देख ड्यूटी पर मौजूद सिपाही सूर्य मलिक ने बच्चे से पूछताछ की, लेकिन घबराहट के कारण वह अपना पता नहीं बता सका। सिपाही उसे कुसमरा चौकी ले गए और उसका फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। कुछ देर बाद वंदना पत्नी बृजेश निवासी सराय दौलत जनपद कन्नौज चौकी पहुंची और बताया कि वे नगर में अमित कुमार के यहां शादी में शामिल होने आई थीं, इसी दौरान बच्चा भटक गया। संतुष्टि के बाद चौकी इंचार्ज सुग्रीव सिंह ने बच्चे को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। बच्चे को पाकर मां व परिजन बेहद खुश नजर आए। आयुष की टीम ने जीता एक दिवसीय मैच कुसमरा। नगर के एमएस स्कूल में एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया। टूर्नामेंट का...