मुजफ्फरपुर, मार्च 5 -- गोरौल, हिंदुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में बुधवार को खेलते-खेलते पोखर में गिरने से डूब कर अमरनाथ राम के छह साल के पुत्र आर्यन कुमार की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि अमरनाथ का घर पोखर के भिंडा पर है। बच्चा भिंडा पर ही खेल रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। आसपास के लोगों ने बच्चे को पानी से निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बच्चे की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है। उसकी मां का पहले ही निधन हो चुका है। दादी एवं पिता उसका पालन पोषण कर रहा था। घटनास्थल पर प्रशासनिक पदाधिकारियों के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। इधर, सीओ अंशु कुमार ने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा गया है। रिपोर्ट आने के बाद सरकारी मदद दी जाएगी। थानाध्यक्ष रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.