मुजफ्फरपुर, फरवरी 4 -- साहेबगंज, हिसं। नगर परिषद के करनौल चतुर्भुज गांव में बुधवार को खेलने के दौरान पोखर में डूबने से 10 साल के आयुष कुमार की मौत हो गई। वह करनौल चतुर्भुज निवासी बबलू सहनी का पुत्र था। सामाजिक कार्यकर्ता विपिन कुमार यादव ने बताया कि आयुष अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह पोखर में उतर गया। बच्चों के शोर मचाने पर पहुंचे स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी देर बाद पोखर से शव को निकाला जा सका। आयुष एक बहन और दो भाइयों में बड़ा था। उसे सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे दारोगा गोवर्धन प्रसाद ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.