जामताड़ा, फरवरी 22 -- खेलते खेलते कुएं में गिरने से 07 वर्षीय बालक की मौत खेलते खेलते कुएं में गिरने से 07 वर्षीय बालक की मौत कुंडहित, प्रतिनिधि। रविवार की सुबह एक 07 वर्षीय बच्चा खेलते खेलते घर के करीब स्थित कुएं में गिर गया। जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कुंडहित थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवराम गांव के रहने वाले दुलाल चंद्र घोष का इकलौता सुपुत्र गोविंद घोष के साथ घटी। रविवार की सुबह मृतक गोविंद स्वास्थ्य उप केंद्र नगरी के पीछे बने अपने नए घर में अपनी बहन और दादा-दादी के साथ मौजूद था। सुबह दादा किसी काम से शिवराम गए हुए थे। घर में दोनों भाई-बहन एक साथ खेल रहे थे। खेलते खेलते ही गोविंद घर के निकट स्थित कुएं में गिर गया। भाई को गिरता देख बहन जोर -जोर से चिल्लाने लगी। लेकिन सुनसान जगह होने के कारण तुरंत किसी को खबर नहीं लग पाया।...