रांची, दिसम्बर 12 -- रांची, संवाददाता। समाहरणालय में शुक्रवार को खेलगांव परिसर के रख-रखाव और आवश्यक सुधारात्मक कार्यों की समीक्षा को लेकर डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में एडीएम (एलओ) राजेश्वरनाथ आलोक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेएसएसपीएस एनके झा, नजारत उपसमाहर्ता सुदेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सहित जेएसएसपीएस के अधिकारी उपस्थित रहे। डीसी ने निर्देश दिया कि खेलगांव राज्य का प्रमुख खेल परिसर है, इसलिए सभी स्टेडियमों में नियमित रख-रखाव, स्वच्छता, सुरक्षा और खेल अवसंरचना की गुणवत्ता में कोई लापरवाही न हो। उन्होंने विद्युत व पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने, मैदानों की गुणवत्ता बनाए रखने, क्षतिग्रस्त उपकरणों की तुरंत मरम्मत, प्रवेश नियंत्रण और सुरक्षा प्रणाली को मजबूत करन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.