फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 10 -- फर्रुखाबाद। मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय के आयुर्वेद संकाय इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद में बुधवार से वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता "ऊर्जा-2025" का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा मार्चपास्ट से हुई, जिसमें उन्होंने कुलाधिपति को सलामी दी। इसके पश्चात जोश और उत्साह से भरा मशाल जुलूस निकाला। कुलाधिपति डॉ अनार सिंह ने फीता खोलकर ऊर्जा-2025 का औपचारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति में उन्होंने कहा कि खेलकूद से शारीरिक और मानसिक विकास होता है, जिससे जीवन में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का निर्माण होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे यह सदैव ध्यान रखें कि उनका प्रथम लक्ष्य शिक्षा और ज्ञानार्जन होना चाहिए। कहा कि लक्ष्य के प्रति स्पष्टता और न...