कन्नौज, फरवरी 9 -- कन्नौज। पीएसएम महाविद्यालय में सोमवार को 53 वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ.अजय सिंह ने दीप प्रज्जवलन कर किया। एनसीसी कैडेट्स ने छात्र-छात्राओं के साथ मार्च पास्ट करते हुए सलामी दी। छात्र चैंपयिन अमन, छात्रा लक्ष्मी, गोविंद कुमार ने मशाल दौड़ लगाई। प्राचार्य ने कहा कि खेलकूद से शारीरिक व मानसिक क्षमता का विकास होता है। खेलकूद सीखने और शारीरिक कौशलों को विकसित करने का श्रेष्ठतम साधन है। मानसिक तनाव कम करने में खेलकूद का विशेष महत्व है। खेलकूद में भाग लेना अधिक महत्वपूर्ण है, जीतना और हारना दोनों खेलकूद का हिस्सा है। हमें पूर्ण उत्साह के साथ खेलकूद में प्रतिभाग करना चाहिए। 100 मीटर दौड़ में लक्ष्मी प्रथम, निधि द्वितीय, काजल बानो तृतीय रहीं। डिस्कस थ्रो में काजल बानो प्रथम, निधि द्वितीय, शिक्षा कुशवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.