गंगापार, जनवरी 12 -- खेलकूद से परस्पर भाईचारा और प्रेम बढ़ता है। खिलाड़ी न केवल खेल, अपितु पूरा जीवन खेल भावना से व्यतीत करता है। खिलाड़ी जातिगत भेदभाव से दूर, केवल खिलाड़ी होता है। खेल में विनर से अधिक रनर का महत्व होता है, क्योंकि बिना रनर, बिनर का महत्व ही पता नहीं चलता। उक्त विचार मांडा के पूरा लच्छन गांव में आयोजित पांच दिवसीय टाइगर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को फीता काट कर उद्घाटन करते हुए बतौर मुख्य अतिथि ज्योतिर्विद राममूर्ति महाविद्यालय देवरी के निदेशक डा रवि शंकर पांडेय ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का आयोजन पूरा लक्षन ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान सदानंद द्विवेदी ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम को 21 हजार रुपये और रनर टीम को 11 हजार रुपये पुरस्कार दिया जायेगा। रविवार को उद्घाटन ...