गंगापार, दिसम्बर 14 -- आदर्श संच सहसों के ग्राम भोपतपुर में बच्चों के लिए वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विद्यार्थियों ने प्रतिभाग करते हुए सौ मीटर, दो सौ मीटर, चार सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता ऊंची कूद, सुई धागा गेम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी पवन शुक्ला, संच प्रशिक्षक साधना कुमारी, संच प्रोजेक्ट मैनेजर विजय कुमार, सीटीअल ट्रेनर अभिषेक कुमार आचार्य, अंकिता सोनी ने इसे सम्पन्न कराया। प्रतियोगिता में सात बालक व सात बालिकाओं नेप्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। चौदह बच्चों को मेडल दे कर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...