चंदौली, फरवरी 19 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। किसान इंटर कॉलेज सैदूपुर के खेल मैदान से होकर गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार छात्रों, खिलाड़ियों और सुबह टहलने आने वाले लोगों के लिए गंभीर खतरा बन गया है। विद्यालय परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और खेल प्रेमी खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए पहुंचते हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीण संतोष कुमार ने कहा कि किसान इंटर कॉलेज सैदूपुर का खेल मैदान क्षेत्र में खेल गतिविधियों का प्रमुख केंद्र माना जाता है। यहां बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा समय-समय पर विभिन्न रैलियां, खेल प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसके अलावा प्रांतीय युवा खेल परिषद की ओर से भी जिला स्तरीय खेल एवं रैली कार्यक्रम प्रतिवर्...