बुलंदशहर, दिसम्बर 1 -- सुरेश चंद्र अग्रवाल मेमोरियल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह रहे। समापन खेलकूद दिवस पर खो-खो, कबड्डी, बास्केटबॉल, रिले रेस सहित विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित हुई। विधायक लक्ष्मी राज सिंह व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव सैनी ने फाइनल मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में टीम भावना, आत्मविश्वास और खेल-भावना को बढ़ावा देते हैं। विद्यालय के चेयरमैन वी के अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह तेवतिया, स्कूल डायरेक्टर मयंक अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, विद्यालय प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा, विपिन तेवतिया, अजित तेवतिया,स्पोर्ट्स अध्यापक सोमरिटा, वर्षा, प्रदीप, हिमांशु...