बदायूं, दिसम्बर 10 -- बदायूं, संवाददाता। म्याऊं में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कैलोठा के वन मैदान में करायी गयीं। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। प्रतियोगिता की शुरुआत उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री उदयवीर यादव ने करायी। जिला मंत्री ने बच्चों के लिए जीवन में खेल का महत्व सर्वोपरि बताया, कहा खेल मानसिक एवं शारीरिक विकास में सहायक होते हैं। ब्लॉक अध्यक्ष राजेश कुमार ने बच्चों में सहयोग एवं भाईचारे की भावना को जीवन का आधार बनाते हुये खेल के माध्यम से सीखने को कहा। प्राथमिक स्तर 50 मीटर दौड़ में सतेंद्र, जमुना, 100 मीटर में अशिका, सतेंद्र, 200 मीटर दौड़ में अनमोल, किरन, 400 मीटर दौड़ में लभारी के सत्यम और अशिका ने बाजी मारी। उच्च प्राथमिक स्तर पर 100 मीटर में लभारी के कौशल, सलोनी, 20...