लातेहार, जनवरी 27 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह रेलवे स्पोर्ट्स क्लब के मैदान में गणतंत्र दिवस पर रेलवे क्लब की ओर से खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमे 100 मीटर, 200 मीटर, 1500 मीटर, चॉकलेट दौड़,मेढ़क दौड़, बॉलीबॉल, कुर्सी रेस आदि 21 खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले 60 से अधिक अव्वल प्रतिभागी रहे। मुख्य अथिति रेलवे अधिकारी एएमई आनंद कुमार मिश्रा और जुगनू दास के द्वारा उन अव्वल आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस खेलकुद प्रतियोगिता को सफल बनाने में रेलवे क्लब के रंजीत कुमार राजू,राजू रहमान, सुबोध पाल,काजमी अनवर, गोपाल राजवंशी, अशफाक अहमद मुन्ना, शिवा जी आदि ने सराहनीय योगदान दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...