कानपुर, दिसम्बर 1 -- सिद्दीक फैज-ए-आम इंटर कॉलेज के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन फूलबाग स्थित क्राइस्टचर्च मैदान पर किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्कूल के प्रबंधक वकारूल अमीन व प्रधानाचार्य मोइन उलइस्लाम ने किया। स्पोर्ट्स इंचार्ज मोहम्मद अहमद ने बताया कि वार्षिक खेलकूद में दौड़, कबड्डी, जैवलिन थ्रो, शॉटपुट थ्रो, क्रिकेट आदि प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, इसमें छात्रों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर इकबाल सिद्दीकी, जुबैर अहमद, मोहम्मद अदील, शादाब अहमद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...