गंगापार, दिसम्बर 10 -- सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। सैदाबाद स्थित राजकीय इंटर कालेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित प्रतियोगिता ने छात्राओं ने विभिन्न खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस मौके पर कालेज के छात्र सहित शिक्षक मौजूद रहे। आयोजित खेलों की शुरुआत योगा, पीटी के साथ हुई। कबड्डी, खो-खो, बैड मिन्टन, टाई रेस, हर्डल रेख, बैलेंस रेस ब स्किपिंग आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बैडमिंटन सीनियर वर्ग में मीनाक्षी विजेता रही। टाई रेस में आर्य सिंह व सृष्टि तिवारी, हर्डल रेस में साक्षी यादव, बैलेंस रेल में सोनी व साक्षी, स्किपिंग में संजना चौधरी प्रथम विजेता रही।खो-खो में मदर टेरेसा टीम व कबड्‌‌डी में रानी लक्ष्मी बाई टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कालेज की प्रधानाचार्य डॉ सरिता वर्मा की अगुवाई में छात्राओं ने खेल भाव...