फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 9 -- फर्रुखाबाद। मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय के मैदान में चल रहे फार्मेसी संकाय के वार्षिक खेल उत्सव 'उमंग 2.0' में चौथे दिन तक अधिकांश प्रतियोगिताओं में नीलगिरि हाउस के खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। चारों हाउस की टीमें विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में जीत के लिए कड़ा संघर्ष करती नजर आईं। क्रिकेट के रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबलों में विंध्याचल और हिमालय हाउस की टीमों ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। फार्मेसी संकाय की डीन डॉ. बिंदु राठौर ने बताया कि प्रतियोगिताएं 11 फरवरी तक चलेंगी। प्राचार्य सुमित कुमार, विवेक आर्या, डॉ. पुष्पेंद्र, रिंकेश कुमार, प्रदीप शर्मा, दीप सिंह, महेंद्र शर्मा, डॉ. नेहा, मेघा, विवेक राठौर, अनीश, दीपक कुमार और सूर्यकांत शुक्ला सहित अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...