पिथौरागढ़, दिसम्बर 25 -- पिथौरागढ़। माई भारत की ओर से ब्लॉक स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। एलएसएम कैंपस मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में महिला व पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता हुई। जिसमें युवक-युवतियों 400 मीटर दौड़,लंबी कूद,कबड्डी व पिड्डू प्रतियोगिता हुई। इस दौरान कैंपस निदेशक डॉ.हेम चंद्र पाण्डेय,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया,प्रो.सरोज वर्मा,जिला उपाध्यक्ष गोलू पाठक,नगर अध्यक्ष हनी शाह,माई भारत वॉलंटियर अमन भट्ट, करन चंद्र तिवारी ,संजीव कुमार पंत, अंकित ज्याला,सिमरन तथा ललित धामी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...