सिमडेगा, जनवरी 27 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के प्रावि कोनबेगी में 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने झंडोत्तोलन किया। वहीं स्कूल के बच्चों ने परेड और झांकी प्रस्तुत की। खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 36 प्रतिभागियों को मनोज प्रसाद ने पुरुस्कार स्वरूप किताब देकर सम्मानित किया। मौके पर प्रधानाचार्य प्रभा टोप्पो, शिक्षक संजय एक्का, शांति बाड़ा सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...