गाजीपुर, फरवरी 22 -- गाजीपुर, संवाददाता। केडी सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता में राजकीय आईटीआई गाजीपुर के छात्रों ने रस्सा-कसी पुरुष वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया। 20 से 22 फरवरी तक चली इस प्रतियोगिता का आयोजन व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग, उत्तर प्रदेश की ओर से किया गया, जिसमें प्रदेश भर के राजकीय आईटीआई के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रमुख सचिव हरिओम सिंह और विशिष्ट अतिथि डायरेक्टर अभिषेक सिंह ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर राजकीय आईटीआई गाजीपुर के प्रधानाचार्य अमित कुमार मद्धेशिया ने टीम को बधाई दी। इस अवसर पर खेल प्रभारी विवेक सिंह कुशवाहा, विवेक तिवारी, अभिनन्दन मिश्रा सहित छात्र उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.