भदोही, नवम्बर 14 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। काशीराज इंटर कालेज औराई खेल मैदान में शुक्रवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर खूब तालियां बटोरी। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यअतिथि रहे जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान कहा कि नियमित खेलकूद से शरीर हमेशा स्वस्थ्य और निरोग रहता है। पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को खेलकूद में भी नियमित प्रतिभाग करना चाहिए। इस दौरान खिलाड़ियों ने दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी समेत अन्य खेल में प्रतिभाग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...