बागपत, दिसम्बर 2 -- बड़ौत। नगर के वनस्थली पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके तीसरे दिन विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों द्वारा भाग लेते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया। वहीं अन्य छात्रों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। प्रतियोगिता के तीसरे दिन का शुभारंभ स्कूल मैनेजर हर्षित जैन ने सद्भाव के विचारों की अभिव्यक्ति के साथ किया। इसके उपरांत खो-खो प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। जिसमें पालक के शानदार प्रदर्शन के दम पर अहिंसा हाउस विजयी रहा। क्रिकेट मैच में सभी हाउस के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया अंत में खिलाड़ियों की अच्छे प्रदर्शन के चलते सत्या हाउस को विजयश्री प्राप्त हुई। 100 मीटर रिले रेस सद्भावना हाउस, बैडमिंटन सिंगल बॉयज में सद्भावना हाउस, सिंगल गल्र्स में अहिंसा हाउस विजयी रहा। दिन के ख...