चक्रधरपुर, फरवरी 19 -- गोईलकेरा, संवाददाता। महाशिवरात्रि के मौके पर गोईलकेरा प्रखंड के गुलरुवां में जागृति स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि झामुमो गोईलकेरा प्रखंड अध्यक्ष सह तरकटकोचा पंचायत के मुखिया गणेश बोदरा और जिला परिषद सदस्य शिवरतन नायक सम्मिलित हुए। अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर हौसला अफजाही किया। मौके पर गणेश बोदरा ने कहाकि खेलकूद से मानसिक और शारीरिक विकास के साथ-साथ अपने हुनर को दिखाने का मौका मिलता है। इस दौरान आयोजन समिति के दिनेश नायक,रजनी नायक सुखलाल मुर्मू, भीम हांसदा, सैमुअल वा स्थानीय ग्रामीण वा खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...