अमरोहा, फरवरी 13 -- रहरा, संवाददाता। राजकीय पॉलीटेक्निक सुतावली परिसर में गुरुवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह हुआ। छात्र-छात्राओं ने दौड़ व कूद समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ त्रिवेणी शुगर मिल के उपाध्यक्ष आमोद कुमार शर्मा, एचआर हेड अमेज कुमार सिंह व गजरौला की औद्योगिक इकाई के वरिष्ठ प्रबंधक वरूण शर्मा व मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य लखमीचंद ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में मधु यादव व बालक वर्ग में अस्मित सिंह प्रथम रहे। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सूरज कुमार प्रथम, रहमत अली द्वितीय व दीपक कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर बालक वर्ग दौड़ में अनिल प्रथम, रोहिताश द्वितीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.