आरा, दिसम्बर 13 -- पीरो, संवाद सूत्र पीरो प्रखंड के लहठान गांव में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। उद्घाटन और पुरस्कार वितरण किसान नेता दुदुन सिंह ने किया। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सैयद फरहान अहमद और रोहित कुमार के अनुसार महिला दौड़ प्रतियोगिता, पुरुष दौड़ प्रतियोगिता, फुटबॉल, उंची कूद और लम्बी कूद जैसे खेल आयोजित किये गये। विजेता संतु कुमार, मनोज कुमार, नीरज यादव, अंजली कुमारी, निधि कुमारी और प्रिया कुमारी को सम्मानित किया गया। वहीं फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया। मध्य विद्यालय के हेडमास्टर पंकज सिंह, प्रकाश बजरंगी, सरोज कुमार और गोविंद प्रसाद ने खेल को बेहतर बनाने में काफी सहयोग किया। आयोजक आदर्श युवा क्लब के सदस्यों ने कड़ी मेहनत कर खिलाड़ियों और दर्शकों का हौस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.