शामली, अप्रैल 20 -- थाना भवन के अतर सिंह डिग्री कॉलेज में गत 1 वर्ष में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर पहुंचे मुख्य अतिथि ने विजेताओं को सम्मानित किया। चौ.अतर सिंह डिग्री कॉलेज थानाभवन वार्षिक खेलकूद पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े धूम-धाम से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा. राजीव कुमार उपकुलसचिव एवं परीक्षा नियन्त्रक माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय पुंवारका,विशिष्ट अतिथि रमेश सिंह सहायक कुल सचिव रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता डा.महिपाल सिंह तोमर प्रशासक चौ.अतर सिंह डिग्री कॉलेज ने की। कार्यक्रम का दीप प्रज्ववलित करके किया गया । कार्यक्रम में देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले के जीवन संघर्ष बेटियो की शिक्षा से सम्बन्धित लघु नाटिका, नशामुक्ति को दर्शाती लघु नाटिका,शिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.