गोंडा, दिसम्बर 10 -- गोण्डा, संवाददाता। शहर के नारायणा पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का मंगलवार देर शाम रंगारंग समापन हो गया। समापन समारोह में खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव और डॉ. अनिल तिवारी मुख्य अतिथि रहे। प्रबंधक उपेन्द्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्या मंजू सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। मंगलवार को आयोजन के दूसरे दिन जूनियर वर्ग की प्रस्तुति जश्न-ए-भारत मंत्रमुग्ध किया। अभिभावकों की ट्विन पार्टनर रेस मनोरंजक रही। सीनियर बच्चों की मास ड्रिल आकर्षक रही। इससे पूर्व पहले दिन सोमवार को विद्यालय प्रबंधन ने मशाल प्रज्वलित कर ध्वजारोहण किया, जिसके बाद नर्सरी के नन्हे मुन्नों ने सामूहिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। प्राइमरी के विद्यार्थियों सधी ताल और ...