सिमडेगा, फरवरी 9 -- बानो, प्रतिनिधि। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सोमवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की वार्डन कमला बड़ाईक ने किया। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 11वीं तक की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्राओं को लीली, सूर्यमुखी, कमल और गुलाब चार दलों में विभाजित कर विभिन्न खेल स्पर्धाओं में शामिल किया गया। खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत ऊंची कूद, लंबी कूद, चम्मच दौड़, म्यूजिकल चेयर रेस, रस्सी दौड़, मार्च पास्ट सहित वाद-विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं अन्य प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वार्डन कमला बड़ाईक ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद जीवन का अभिन्न हिस...