पीलीभीत, नवम्बर 30 -- मझोला, संवाददाता। सेंट पैट्रिकअकेड‌मी में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका शुभारंभ वि‌द्यालय के प्रबंधक फादर हेरोल्ड डिकोना ने मशाल जलाकर किया। प्रधानाचार्य स्वेता बेंजामिन और सेंट पैट्रिक इंटर कॉलेज के प्रबंधक फादर सुनील ने भी सभी प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में मार्चपास्ट, दौड़, रिले दौड़, डिस्कस, शार्टपुट तथा लांग जंप आदि खेल हुए। एनसी से कक्षा दो के नन्हें-मुन्ने सितारों ने भी खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। विद्यालय के चारों हाउस के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...