प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 17 -- बाघराय, हिन्दुस्तान संवाद। गांव में खेलकूद के मैदान के लिए छोड़ी गई जमीन पर गांव के ही कुछ लोग दीवार खड़ी कर अवैध रुप से कब्जा कर रहे थे। ग्रामीणों ने यूपी 112 को फोन किया तो पुलिस पहुंची, काम रोकवा कर पैमाइश कराने की बात कही। बाघराय थाना क्षेत्र के मलाक तिलाई गांव में युवाओं के खेलकूद के मैदान के लिए ग्राम पंचायत की जमीन पर तहसील प्रशासन ने जमीन चिह्नित कर छोड़ी थी। उसी जमीन पर गांव के कुछ लोग बुधवार को जबरन दीवार बनाकर अवैध रूप से कब्जा कर रहे थे। ग्रामीणों ने यूपी 112 को फोन किया तो पुलिस पहुंची तो काम रोकवा कर सीमांकन कराने को कहा। गांव के अनिल, अमन, सचिन, देव कुमार, उमाशंकर, सूर्या आदि ने एसडीएम से शिकायत कर खेल के मैदान की जमीन को सुरक्षित कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.