बोकारो, फरवरी 19 -- चंद्रपुरा। पिपराडीह ललमटिया स्थित अबरार कॉलोनी के अमन ग्लोबल स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता सह मुखिया प्रतिनिधि मंटू महथा व स्कूल संचालक मौलाना अफरोज सहित अन्य ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व मेडल देकर पुरस्कृत किया तथा सभी की सराहना की। इस प्रतियोगिता में 125 बच्चों ने भाग लिया। आयोजन में कोच कयामुद्दीन, मो सईद, अमित सिंह, अंशु कुमार, अबू सईद, इस्लाम अंसारी, एनुल हक, मोहिउद्दीन, मो कुर्बान, मौलाना अब्दुल रजाक आदि का योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...