मथुरा, दिसम्बर 1 -- श्रीरामकृष्ण विवेकानंद जूनियर हाईस्कूल में त्रिदिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता उड़ान का आयोजन सोमवार को किया गया। श्रोतमुनि आश्रम के महंत स्वामी अद्वैतमुनि महाराज ने कहा कि खेलकूद का महत्व हमारे जीवन के विभिन्न पहलुओं में निहित है। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है, बल्कि मानसिक विकास और सामाजिक कौशल का भी विकास करता है। नियमित रूप से खेलकूद करने से शारीरिक तंदुरुस्ती बढ़ती है, जो दीर्घकालिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के अध्यक्ष महेश भारद्वाज ने कहा कि खेलों का अभ्यास करने से बचपन से ही अनुशासन, मेहनत, और खेल भावना का विकास होता है, जो कि भविष्य में जीवन में सफलता प्राप्त करने में सहायक बनता है। विद्यालय की उपाध्यक्षया शोभा घोष एवं सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि खेलकूद हमा...