सहारनपुर, दिसम्बर 15 -- 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुराश प्रतियोगिता आज से डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हो रही है। प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को कुछ राज्यों से खिलाड़ी पहुंचे और टीमों ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा किया। कुराश प्रतियोगिता 16 दिसंबर से शुरू होकर 20 दिसंबर तक चलेगी। जिसमें देश के 19 राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। बताया जा रहा है कि प्रतियोगिता में 400 से अधिक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा खिलाड़ियों के साथ कोच और टीम मैनेजर समेत करीब एक हजार लोग प्रतियोगिता में शामिल होंगे। प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों और उनके प्रतिनिधियों के लिए रहने, खाने-पीने और परिवहन की सभी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी माध्यमिक शिक्षा विभाग ने संभाली है। स्टेडियम में सुरक्षा और चिकित्सा...