लखनऊ, मार्च 28 -- लखनऊ, संवाददाता। पं. दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को आयोजित हुई जिला स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बालक वर्ग में हर्ष कुमार, बालिका वर्ग में खुशी, रागिनी और प्रतीक्षा यादव ने दोहरी खिताबी जीत दर्ज की। कुर्सी रोड स्थित गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित की गई प्रतियोगिता का उद्घाटन अपर मुख्य जिला अधिकारी जिला पंचायत, लखनऊ ज्योति कुमार दीक्षित ने किया। प्रतियोगिता में 120 बालकों और 95 बालिकाओं ने हिस्सा लिया। बालक वर्ग में हर्ष ने 100 मीटर और 200 मीटर में प्रथम स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में खुशी ने 100 और 200 मीटर में खिताबी जीत दर्ज की। रागिनी 100 मीटर बाधा और 400 मीटर बाधा में अव्वल रही। प्रतीक्षा यादव ने 800 मीटर और 1500 मीटर में सभी को पीछे छोड़ पहला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.