लखनऊ, जून 8 -- लखनऊ, संवाददाता। स्पोर्ट्स कॉलेज के छात्र रजत सिंह का चयन भारतीय अंडर-19 वॉलीबाल टीम के लिए किया गया है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी और गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रचार्य अनिमेष सक्सेना ने बताया कि उज्बेकिस्तान में 10 जून से 16 जून तक अंडर-19 सीएवीए चैंपियनशिप आयोजित की जायेगी। इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली भारतीय अंडर-19 वॉलीबाल टीम में रजत सिंह नजर आयेंगे। रजत सिंह लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के छात्र हैं। वह यहां पर प्रशिक्षक विमल की देखरेख में अभ्यास कर रहे हैं। प्रमुख सचिव खेल मनीष चौहान ने चयनित खिलाड़ी के साथ ही प्रशिक्षक और क्षेत्रीय खिलाड़ी को बधाई दी। उन्होंने रजत को धमाकेदार प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.