लखनऊ, मार्च 29 -- लखनऊ, संवाददाता। सुमन, अनन्या, रेशमा और नैना के ताबड़तोड़ हमलों की बदौलत मेजबान उत्तर प्रदेश ने 47वीं राष्ट्रीय जूनियर बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में महाराष्ट्र को 13-7 से मात दी और फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में उत्तर प्रदेश की टक्कर हिमाचल प्रदेश से होगी, जिसने एक अन्य सेमीफाइनल में राजस्थान को 20-16 से हराया। दूसरी ओर राजस्थान और महाराष्ट्र ने संयुक्त तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक साझा किया। हैंडबॉल एसोसिएशन की देखरेख में उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के 50वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में केडी सिंह बाबू स्टेडियम के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देश्यीय हाल में आज सेमीफाइनल व क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। उत्तर प्रदेश ने आज सेमीफाइनल में महाराष्ट्र के खिलाफ तालमेल भरा खेल दिखाया और चुस्ती फुर्ती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.