लखनऊ, जनवरी 9 -- लखनऊ, संवाददाता। शहर में जल्द ही एक बार फिर से हॉकी खिलाड़ियों का जमावड़ा लगेगा। खेल विभाग की देखरेख में राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक (अंडर-16) हॉकी प्रतियोगिता अगले महीने गोमती नगर स्थित विजयंत खंड मिनी स्टेडियम के पद्मश्री मो. शाहिद हॉकी स्टेडियम में आयोजित की जायेगी। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न मंडलों के साथ सभी स्पोर्ट्स हॉस्टल और कॉलेज की टीमें प्रतिभाग करेंगी। यूपी हॉकी के सचिव रजनीश मिश्रा के अनुसार प्रतियोगि के आयोजन की तैयारी चल रही है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में आयोजित होने वाली लखनऊ हॉकी टीम के चयन को ट्रायल की तारीख जल्द घोषित की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.