लखनऊ, अप्रैल 6 -- लखनऊ,संवाददाता। साई के कृष को आगामी 39वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालक हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए चयनित उत्तर प्रदेश टीम का कप्तान बनाया गया है। चयनित टीम की घोषणा केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के बाद उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव डॉ.आनन्देश्वर पाण्डेय ने की। टीम में लखनऊ के हेमंत, कृपांक, सोनू जगह बनाने में कामयाब रहे। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने चयनित खिलाड़ियों को किट प्रदान की और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की शुभकनाएं दी। महासचिव डॉ.आनन्देश्वर पाण्डेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश की टीम ने इस चैंपियनशिप के पिछले संस्करण में रजत पदक जीता था। इस बार खिलाड़ियों ने शिविर में कड़ी मेहनत की है और राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उनके बेहतर प्रदर्शन का विश्वास है। 39वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालक हैंडबॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.