लखनऊ, मार्च 30 -- लखनऊ, संवाददाता। मेजबान लखनऊ ने उत्तर प्रदेश क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में महिला खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 63 अंक के साथ महिला टीम चैंपियनशिप जीत ली। दूसरी ओर मेरठ ने 60 अंक के साथ पुरुष टीम चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन की देखरेख में चौक स्टेडियम के लालजी टंडन बहुउद्देश्यीय हाल में संपन्न हुई चैंपियनशिप में राघव प्ले वर्ल्ड स्कूल की श्वेता, अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टर जीएस तिवारी व शैलेंद्र श्रीवास्तव, भाजपा नेता देवेश के साथ उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव अनुज कुमार तिवारी व उपाध्यक्ष चंद्रपाल ने पुरस्कार वितरण कर पदक विजेताओं का उत्साहवर्द्धन किया। चैंपियनशिप में लखनऊ की साधना मिश्रा ने सीनियर वर्ग में स्ट्रांगवूमैन की ट्रॉफी अपने ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.