लखनऊ, दिसम्बर 12 -- माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश की देखरेख में अंडर-17 आयु वर्ग के बालक, बालिकाओं की 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज शनिवार से होगा। 17 दिसंबर तक खेली जाने वाली प्रतियोगिता की सभी स्पर्धाएं कुर्सी रोड स्थित गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित की जायेंगी। इस प्रतियोगिता में देश भर की 41 टीमों के खिलाड़ी प्रतिभाग करने शहर पहुंच गए हैं। सभी टीमों के ठहरने और खाने की व्यवस्था विभाग की देखरेख में की गई। उद्घाटन समारोह में प्रस्तुत होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास भी आज आयोजन स्थल पर किया गया। संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मंडल डॉ. प्रदीप कुमार, उप शिक्षा निदेशक लखनऊ मंडल रेखा दिवाकर, जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ राकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी भी रिहर्सल कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.