लखनऊ, दिसम्बर 21 -- लखनऊ, संवाददाता। श्रीगंगानगर (राजस्थान) स्थित ब्लूमिंग डेल्स इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित की गई 14वीं राष्ट्रीय पैरा जूडो चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के सुजीत कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेस्ट जूडोका अवॉर्ड हासिल किया। प्रतियोगिता के सब-जूनियर वर्ग में विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। सब-जूनियर वर्ग में जम्मू-कश्मीर ने छह स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य पदक जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की। ओडिशा ने चार स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदकों के साथ रनर-अप ट्रॉफी जीती। खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय जूडो रेफरी एवं इंडियन ब्लाइंड एंड पैरा जूडो एसोसिएशन के महासचिव मुनव्वर अंजार ने ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए। बेस्ट जूडोका अवॉर्ड सब-जूनियर जे-1 गर्ल्स वर्ग में ओडिशा की मिकी सिंह को मिला। सब-जूनियर जे-1 बॉयज वर्ग में उत्तर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.