लखनऊ, दिसम्बर 12 -- वीमेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी के मुकाबलों की शुरुआत शनिवार से शहर के विभिन्न स्टेडियमों में होगी। इन मुकाबलों में शामिल छह टीमें मुकाबले में जीत से आगाज करना चाहेंगी। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम के बी ग्राउंड पर जम्मू एंड कश्मीर का मुकाबला झारखंड से होगा। स्पोर्ट्स गैलेक्सी क्रिकेट ग्राउंड पर चंडीगढ़ का सामना हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से होगा। जीसीआरजी ग्राउंड पर मुंबई के सामने हैदराबाद की चुनौती होगी। आयोजको के अनुसार मुकाबले की शुरुआत तीनों ही मैदानों पर सुबह नौ बजे होगा। इन मुकाबलों के लिए रेफरी मौमिता चक्रब्रर्ती, एस वनीथा और नियति को बनाया गया है। स्कोरर की जिम्मेदारी रामजी तिवारी, प्रशांत, विकास पाण्डेय, अखिलेश त्रिपाठी एसपी सिंह और एपी सिंह को दी गई है। आयोजकों के अनुसार मुंबई टीम...