गुड़गांव, जनवरी 4 -- गुरुग्राम। स्कूल गेम्स फेडरेशन के तहत आयोजित होने वाली नेशनल टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए जिले के तीन खिलाड़ियों का चयन किया गया है। महिला वर्ग में चयनित खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। यह प्रतियोगिता 12 जनवरी से शुरू होने वाली थी, लेकिन रविवार को इसे आगे स्थगित कर दिया गया है। नई तारीख अभी निश्चित नहीं की गई है। जिला खेल विभाग के टेबल टेनिस कोच अजीत कुमार ने बताया कि बीते महीने फतेहाबाद में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में इन खिलाड़ियों ने सिल्वर पदक जीतकर अपने प्रदर्शन से ट्रायल के लिए योग्य साबित किया। ट्रायल के आधार पर जिले के तीन खिलाड़ियों का चयन किया गया। महिला वर्ग में चयनित खिलाड़ियों में आन्या गर्ग, रायहा मेहता और आर्या शामिल हैं। रायहा मेहता और आन्या नेहरू स्टेडियम सेंटर की खिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.