लखनऊ, मार्च 2 -- घुड़दौड़ प्रतियोगिता में एक बार फिर जेएन माथुर के घोड़े इनहेरिटर ने तूफानी चाल का प्रदर्शन करते हुए आर्मी कमांडर्स कप पर कब्जा कर लिया। साथ ही लखनऊ रेस कोर्स में इनहेरिटर ने इसके साथ ही जीत की हैट्रिक लगाई। दो फरवरी को फिनवेस्ट कप और 22 फरवरी को एमबी क्लब के लिए हुई घुड़दौड़ प्रतियोगिता में फिनवेस्ट चैंपियन बना था। उसके जीतते ही लोगों ने द इनहेरिटर के मालिक जेएन माथुर को बधाई दी। थॉरोब्रीड की घुड़दौड़ में इनहेरिटर ने सभी को पीछे छोड़ अपनी चाल से सभी को दीवाना बना लिया। स्टार्टिंग लाइन से आज जब इनहेरिटर ने रफ्तार पकड़ी तो अन्य घोड़े उसके आस-पास भी नहीं पहुंच सके। मो. अबदुल्लाह के गोल्डन ओक्स को दूसरा स्थान मिला। अमर हबीबुल्लाह का पिनकेल तीसरे स्थान पर रहा। विजेताओं को ले.जनरल अनिंद्य सेन गुप्ता ने पुरस्कृत किया। इससे पहले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.