लखनऊ, मई 9 -- हेमवती नंदन बहुगुणा मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल की तस्वीर शुक्रवार को साफ हो गई। फाइनल मुकाबला कूह स्पोर्ट्स क्लब और नार्थ ईस्टर्न रेलवे (एनईआर) लखनऊ के मध्य खेला जायेगा। दोनों टीमों ने सेमीफाइनल मुकाबलों में आज जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच साहब युवराज सिंह के धमाकेदार खेल की बदौलत एनईआर लखनऊ ने सेमीफाइनल में लाइफ केयर क्लब को 11 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। जीसीआरजी ग्राउंड पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए एनईआर ने छह विकेट खोकर 186 रन बनाए। साहब युवराज सिंह ने आतिशी पारी खेली। उन्होंने 48 गेंदों में नौ चौके तीन छक्के की बदौलत 82 रन बनाए। जवाब में लाइफ केयर की टीम आठ विकेट खोकर 175 रन ही बना सकी। प्रखर मिश्रा ने 73 रनों की आतिशी पारी खेली। एनईआर की ओर से साहब युवराज सिंह ने तीन और शिवम दीक्षित ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.