लखनऊ, मार्च 18 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय में 64 यूपी बटालियन की कैडेट और बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा प्रियांशी जुगरान ने अस्मिता खेलो इंडिया सिटी ताइक्वांडो लीग में जूनियर वर्ग के 68 किग्रा से अधिक भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया है। यह प्रतियोगिता केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय, खेलो इंडिया और भारतीय ताइक्वांडो फेडरेशन की ओर से आयोजित की गई थी। इस मौके पर 64 यूपी बटालियन के कमाडिंग ऑफिसर कर्नल पीपीयस चौहान, एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. रजनीश कुमार यादव व सूबेदार दिनेश कुमार ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.