लखनऊ, मार्च 23 -- लखनऊ, संवाददाता। यूपी सहित विभिन्न प्रदेशों के दमदार खिलाड़ी 24 मार्च से शुरू होने वाले आदर्श भसीन मेमोरियल आइटा चैपियनशिप सीरीज (सीएस-7) टेनिस टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने उतरेंगे। उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन की देखरेख में एसडीएस टेनिस अकादमी की देखरेख में आयोजित इस टूर्नामेंट के मैच 28 मार्च तक गोमती नगर विजयंत खंड स्टेडियम के टेनिस कोर्ट पर खेले जाएंगे। पांच दिवसीय इस टूर्नामेंट में अंडर-18 आयु वर्ग में बालक व बालिका एकल व युगल वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। एसडीएस टेनिस अकादमी के पवन सागर के अनुसार टूर्नामेंट में देश भर के चुनिंदा टेनिस खिलाड़ियों के खेल देखने को मिलेगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि खेल सचिव सुहास एलवाई करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विशेष सचिव औद्योगिक विकास पीयूष वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.