लखनऊ, मार्च 23 -- सेज वीमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में रविवार को अवध एवेंजर्स और लखनऊ टाइटंस ने लीग मुकाबले में जीत के साथ पूरे अंक हासिल किए। सेज क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में अन्वेशा चटर्जी के हरफनमौला खेल की बदौलत अवध एवेंजर्स ने लीग मैच में सेज स्ट्राइकर्स को 53 रनों के अंतर से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अवध एवेंजर्स ने 25 ओवर में दो विकेट खोकर 152 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज रितु सेठ और अन्वेशा चटर्जी ने टीम को शानदार शुरुआत दी। दोनों की बीच पहले विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी हुई। रितु ने नाबाद 60 और अन्वेशा ने 38 रन बनाए। जवाब में सेज स्ट्राइकर्स की टीम 22.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 99 रन ही जोड़ सकी। अपेक्षा त्रिपाठी ने 16 और काजल टमटा ने 12 रनों की पारी खेली। अवध एवेंजर्स की ओर से अन्वेशा चटर्जी ने तीन, छाया यादव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.