लखनऊ, मार्च 23 -- गौतमबुद्धनगर के अजय संतोष और वाराणसी की वैष्णवी प्रकाश ने स्टेट शतरंज के अंडर-17 ओपन और बालिका वर्ग में शानदार खेल दिखाते हुए खिताबी जीत दर्ज की। ओपन बालक वर्ग में सहारनपुर के श्रेयस राज और बालिका वर्ग में वाराणसी की समृद्धि तिवारी को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। इंदिरा नगर स्थित इरम पब्लिक कॉलेज में खेली जा रही चैंपियनशिप के सातवें और अंतिम चक्र में ओपन वर्ग में पहले बोर्ड पर गौतमबुद्धनगर के फिडे मास्टर अजय संतोष ने कुशीनगर के रामानुज मिश्रा को हराया और सात अंक के साथ चैंपियनशिप पर कब्जा किया। दूसरे बोर्ड पर सहारनपुर के श्रेयश राज ने लखनऊ के प्रणव रस्तोगी को हराकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में पहले बोर्ड पर कानपुर की सुमुखी शुक्ला और वाराणसी की वैष्णवी प्रकाश के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। वैष्णवी ने श्रेष्ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.